Covid-19: इस पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने दान की सैलरी और पेंशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली।भारत के पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के खेलमंत्री लक्ष्मीरतन शुक्ला ने कोविड 19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में तीन महीने की विधायक की तनख्वाह और बीसीसीआई की पेंशन देने का फैसला किया है। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 735 मामले आ चुके हैं और पश्चिम बंगाल में दस मामले आये हैं जिनमें एक मौत हो चुकी है।

शुक्ला ने कहा ,‘‘ हम सभी का फर्ज है कि अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दें। मैने तीन महीने की विधायक की तनख्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। मुझे बीसीसीआई से पेंशन भी मिलती है। मैने तीन महीने की पेंशन भी दे दी है।’’ भारत के लिये तीन वनडे खेल चुके शुक्ला बंगाल और पूर्वी क्षेत्र के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं।

प्रमुख खबरें

खेल शुरु! अचानक NSA डोभाल के साथ अमेरिकी राजदूत की सीक्रेट मीटिंग

Assam Flood: CM Sarma ने किया 1000 करोड़ के महापैकेज का ऐलान, पीड़ितों को हरसंभव मदद!

जिन्हें जेवर का अभूतपूर्व विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे और पानी दिखाई दे रहा है— धीरेन्द्र सिंह

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सतत प्रयासों से बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन के समय में बदलाव, अब इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी