टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे

tokyo

टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे। आईओसी और 32 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों की गुरूवार को हुई टेलीकांफ्रेंस में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने कहा ,‘‘आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने खेलों को स्थगित करने के फैसले का कारण बताया।

पेरिस। तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के कोटा स्थान खेलों के एक साल के लिये स्थगित होने के बावजूद सुरक्षित रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले 11000 में से 57 प्रतिशत खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं। कोविड 19 महामारी के कारण मंगलवार को खेलों को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने Covid-19 से निपटने के लिये 50 लाख दिये

आईओसी और 32 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों की गुरूवार को हुई टेलीकांफ्रेंस में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने कहा ,‘‘आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने खेलों को स्थगित करने के फैसले का कारण बताया। इसके बाद कहा कि तोक्यो 2020 के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे।’’ सूत्र ने कहा ,‘‘ बातचीत में क्वालीफिकशेन का मसला प्रमुख था। कुछ महासंघों में कई खिलाड़ी अभी तक क्वालीफाई नहीं कर सके हैं और उसके लिये कम से कम तीन महीने का समय चाहिये।’’ मुक्केबाजी समेत कई खेलों के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिये गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़