आपातकाल के दौर में संघ से जुड़े, J&K से 370 हटाने में निभाई अहम भूमिका, अब मिला समन्वय का काम, जानिए कौन हैं अरुण कुमार

By अभिनय आकाश | Jul 12, 2021

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बीती रविवार को संगठन स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं। संघ ने सरकार्यवाह अरुण कुमार को भाजपा से समन्वय का काम सौंपा है, इसके साथ ही अरुण कुमार को संघ की राजनीतिक संपर्क कार्य का भी जिम्मा सौंपा गया है। अरुण कुमार से पहले दोनों काम डॉ कृष्णगोपाल देखते थे। गोपाल ने सुरेश सोनी का स्थान लिया था, जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बाद करीब एक दशक तक समन्वय की जिम्मेदारी संभाली थी। आरएसएस ने पश्चिम बंगाल में भी बड़ा बदलाव किया है। बंगाल और उड़ीसा के क्षेत्रीय प्रचारक प्रदीप जोशी को संघ का अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है। बंगाल के प्रांत प्रचारक और जोनल प्रचारकों को भी बदला गया है। 

प्रमुख खबरें

अपनी हरकतें सुधारें...अमेरिकी सीनेटर ने चीन को दी नसीहत

UPI MDR Charge: ग्राहकों की जेब नहीं होगी ढीली, Govt की निगरानी में Merchants उठाएंगे पूरा खर्च

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Vadnagar और वाराणसी के बीच शुरू हुई 10 राज्यों की सेवा यात्रा

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार