Kerala में LDF सरकार का Manifesto बड़ा धोखा, KC Venugopal बोले- गरीबी के दावे भ्रामक

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2026

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को केरल की सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार पर गरीबी उन्मूलन को लेकर बार-बार भ्रामक दावे करने और सामाजिक कल्याण उपायों से जुड़े चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए वेणुगोपाल ने कहा, उन्होंने दावा किया था कि केरल गरीबी मुक्त हो गया है। अगर ऐसा है, तो वे वही दावा दोबारा क्यों कर रहे हैं? क्या यह इस बात का सबसे बड़ा सबूत नहीं है कि उनका पिछला दावा ही भ्रामक था? अपने घोषणापत्र में उन्होंने पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादा किया था। लेकिन अगर आप उनका पिछला घोषणापत्र देखें, तो उसमें उन्होंने 2,500 रुपये देने का वादा किया था। 55 महीनों तक वे केवल 1,500 रुपये ही देते रहे, और इसे केवल तीन महीने पहले ही बढ़ाकर 2,000 रुपये किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Pinarayi Vijayan का Revanth Reddy पर तीखा हमला, गरीबों पर Bulldozer चलाने वाले उपदेश न दें

पहली बार, हम किसानों और मछुआरों पर केंद्रित एक अलग कृषि बजट पेश करेंगे, जिसका उद्देश्य कर्ज मुक्त खेती की दिशा में मार्ग प्रशस्त करना है। इस बीच, अलाप्पुझा में कांग्रेस नेता और हरिपाद विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रमेश चेन्निथला ने केरल में भाजपा की संभावनाओं को खारिज कर दिया।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम