Kerala में LDF का 'Mission Hattrick': क्या 'ब्रांड पिनराई' फिर से इतिहास रच पाएंगे

By अनन्या मिश्रा | Apr 08, 2026

पूरे देश में एकमात्र केरल ऐसा राज्य है, जहां पर वामपंथी दल सत्ता में है। साल 2021 में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने सत्ता में वापकी करके सभी को चौंका दिया था। हालांकि यह चुनाव परिणाम राज्य के पैटर्न से बिल्कुल भी अलग था। 5 साल पहले यह जीत वामपंथ से अधिक पिनाराई ब्रांड की सफलता मानी गई थी। ऐसे में एक बार से साल 2026 के केरल विधानसभा चुनाव में पिनराई विजयन से चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं। अगर राज्य में वाम मोर्चा यानी की LDF तीसरी बार सत्ता में वापसी करती है, तो इतिहास बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Kerala में LDF की वापसी तय, कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं: CM Pinarayi Vijayan का बड़ा दावा

तोड़ी केरल चुनाव की परंपरा

केरल के चुनावी इतिहास हमेशा सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। वहीं साल 2021 में विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ ने इस चक्र को तोड़ दिया है। इस दौरान साल पार्टी ने 140 में से 99 सीटें जीतकर सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन तब इसको राजनीतिक संयोग माना गया था। लेकिन साल 2026 के चुनाव करीब आते ही LDF के हैट्रिक की चर्चाएं फिर से शुरू हो गई हैं। 

पार्टी का गठन

साल 1980 के आसपास एलडीएफ का गठन हुआ था। जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में वामपंथी दलों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। फिर साल 1980 के चुनाव में ई के नयनार के नेतृत्व में पहली बार एलडीएफ की सरकार बनी थी।

पार्टी के प्रमुख नेता

ई के नयनार, वी एस अच्युतानंदन और वर्तमान सीएम पिनराई विजयन ने एलडीएफ सरकारों का नेतृत्व किया है। वहीं साल 2021 के विधानसभा चुनावों में पिनाराई विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ ने भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। यह 40 से अधिक सालों में पहली बार था, जब राज्य में किसी मौजूदा सरकार को जनता ने दोबारा मौका दिया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi Melbourne Visit | MCG में कदम रखना जगाता है जज्बात, पीएम अल्बानीज़ संग लॉन्च किया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र