Madhya Pradesh के नेता प्रतिपक्ष ने लोकायुक्त कार्यालयों में आगजनी को बताया साजिश, सरकार पर घोटाले छिपाने का लगाया आरोप

By Prabhasakshi News Desk | May 28, 2024

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने लोकायुक्त कार्यालयों में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर आरोप लगाते हुए संभावना जतायी कि राज्य में बड़े स्तर पर हुए घोटालों को छुपाने के लिए जानबूझकर दफ्तरों में आग लगाई जा रही है। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है। साथ ही कांग्रेस नेता ने बताया कि इस मुद्दे को वे विधानसभा के सत्र में भी उठायेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने अलग से जांच समिति बनाकर और न्यायालय की देखरेख में इस मामले की जांच करवाने की मांग भी की है।

प्रमुख खबरें

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण

MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका