Britain की विपक्ष की नेता ने बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

ब्रिटेन की विपक्ष की नेता प्रीति पटेल ने सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं सहित हिंसा में वृद्धि के मामले में हस्तक्षेप करने और देश में स्थिरता लाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आह्वान किया है।

भारतवंशी पटेल ने कहा, “बांग्लादेश की स्थिति बेहद चिंताजनक है। धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की जानी चाहिए और हिंदुओं की हत्याएं और उन पर हो रहे अत्याचार गलत हैं और इन्हें रोकना होगा।”

उन्होंने कहा, “ब्रिटेन सरकार को बांग्लादेश में स्थिरता लाने और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने तथा हिंदुओं को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्रभाव और समन्वय शक्तियों का उपयोग करना चाहिए।” कूपर को लिखे अपने पत्र में, पटेल ने हाल के हफ्तों में बांग्लादेश में कम से कम छह हिंदुओं की हत्या की खबरों का जिक्र किया है।

प्रमुख खबरें

Punjab में किसानों को आधी कीमत पर मिलेंगे गेहूं के बीज, ₹50 करोड़ की सब्सिडी का ऐलान

Thiruvananthapuram में सहपाठियों की फोटो से छेड़छाड़ करने पर 10वीं के छात्र पर केस दर्ज

Torrent Power की कर्जत परियोजना Bhimashankar Sanctuary से 16 किमी दूर, कंपनी ने दी सफाई

UP Voter List: विशेष अभियान में 5.59 लाख से अधिक नए पंजीकरण आवेदन मिले