लोस अध्यक्ष, प्रधानमंत्री सहित अनेक सांसदों ने संसद भवन में मालवीय, वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2021

नयी दिल्ली|  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक सांसदों ने शनिवार को पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसमें कहा गया है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्टजनों को लोकसभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भेंट की गई।

देश के प्रति की गई असाधारण सेवा के सम्मानस्वरूप संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में क्रमशः 19 दिसम्बर 1957 और 12 फरवरी 2019 को पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों का अनावरण किया गया था।

भारत के राष्ट्रपति ने पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) और अटल बिहारी वाजपेयी को 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न ‘ से अलंकृत किया था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी