नेताओं को गांधीजी के शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2019

कोलकाता। भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि देश के नेता को सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने के गांधीजी के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। भाजपा के किसी नेता का नाम लिए बगैर बनर्जी ने कहा कि गांधी जी को उनकी 150वीं जयंती पर सबसे अच्छी श्रद्धांजलि यह होगी कि शांति, अहिंसा और सांप्रदायिक सौहार्द के उनके सिद्धांतों का पालन किया जाए।

इसे भी पढ़ें: शाह के बयान पर ममता का पलटवार, कहा- बंगाल में काम नहीं करेगी विभाजनकारी राजनीति

बनर्जी भाजपा और इसके द्वारा प्रस्तावित विवादास्पद राष्ट्रीय नागरिक पंजी की धुर विरोधी रही हैं। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी 150वीं जयंती पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को गिनाया। ममता ने कहा कि देश जब 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता का जश्न मना रहा था तो वह सांप्रदायिक दंगों का विरोध करने के लिए कोलकाता में थे। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका