नेता निजी अहंकार त्याग बिहार में राजगन की जीत करें सुनिश्चित : नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव तैयारियों की संगठनात्मक समीक्षा करने पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पार्टी के नेताओं से अपील की कि वे व्यक्तिगत अहंकार को त्याग कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत को सर्वोपरि रखें।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय चुनाव समिति एवं कोर ग्रुप के सचिव प्रेम रंजन पटेल तथा अन्य वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए।

नड्डा ने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का नया नामाकरण किया। उन्होंने राजद का मतलब समझते हुए कहा कि ‘रा’ का मतलब ‘रंगदारी’, ‘ज’ का मतलब ‘जंगलराज’ और ‘द’ का मतलब ‘दादागिरी’ है।

उन्होंने कहा कि आज मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के लोग विकास देख रहे हैं। केंदीय मंत्री ने कहा,‘‘ 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी और आज क्या है। 2005 से पहले तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और सत्ता समर्थित अपराध की राजनीति थी। आज राजग सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं तथा इस तरह अत्यधिक गरीबी में 80 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा, “मोदी ने 14 करोड़ से अधिक घरों में नल के माध्यम से पानी और चार करोड़ से अधिक गरीब लोगों को आवास प्रदान किया है।

प्रमुख खबरें

VoNR Feature: कॉल करते ही 5G गायब? तुरंत ऑन करें यह सेटिंग और पाएं सुपरफास्ट स्पीड

Labour Day 2026 । वेतन से आगे अब Mental Health और Womens Rights पर फोकस

सामान, सम्मान और वक़्त (व्यंग्य)

Tarot Rashifal 30 April 2026: सिंह राशि की लगेगी Lottery, मीन वाले Health को लेकर रहें बेहद सावधान