Beauty इंडस्ट्री में Skincare Minimalism की लहर, Leafoberryy लाया 2 स्टेप वाला आसान रूटीन

By न्यूज हेल्पलाइन | Jun 22, 2026

आज की ब्यूटी दुनिया एक बड़े बदलाव से गुजर रही है, जहां 'ज्यादा प्रोडक्ट्स' की जगह 'सही प्रोडक्ट्स' को महत्व दिया जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है भारतीय स्किनकेयर ब्रांड Leafoberryy, जो स्किनकेयर मिनिमलिज्म यानी कम लेकिन असरदार रूटीन को बढ़ावा देता है। इस ब्रांड की शुरुआत स्किनकेयर फॉर्म्युलेटर और वेलनेस एडवोकेट गजल कोठारी ने की है, जिनका मानना है कि स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए मुश्किल और महंगे रूटीन नहीं, बल्कि समझदारी से चुने गए प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें: महंगे Face Toner को कहें Bye! घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक टोनर, पाएं Flawless Skin

Himalayan Yoga Glow Cream को दिन के समय त्वचा को पोषण, नमी और प्राकृतिक चमक देने के लिए तैयार किया गया है। वहीं Moonmyst Night Renewal Cream रात के दौरान त्वचा की मरम्मत और पुनर्जीवन पर काम करती है। यह रूखापन, रूखी और खुरदरी स्किन टोन, डलनेस और उम्र के शुरुआती संकेतों को कम करने में मदद करने के मकसद से बनाई गई है। दोनों प्रोडक्ट्स मिलकर एक सिंपल लेकिन प्रभावी डेली रूटीन प्रदान करते हैं।

इस सोच पर बात करते हुए Leafoberryy की फाउंडर गजल कोठारी कहती हैं, "Leafoberryy में, हमारा मानना है कि स्किनकेयर लोगों को सशक्त बनाने के लिए है, उन्हें परेशान या टेंशन देने के लिए हैं। ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे, ये सोच गलत है, आपको सही प्रोडक्ट चाहिए, और हम यही प्रमोट करते है। आज के कस्टमर ऐसे स्मार्ट फॉर्म्युलेशन की तलाश में हैं जो कई फायदे दें और साथ ही त्वचा की सेहत को भी बेहतर बनाए रखें।"

इसे भी पढ़ें: Summer Beauty Guide: चेहरे पर बर्फ लगाने का कमाल, घंटों तक टिका रहेगा आपका Makeup

स्किनकेयर मिनिमलिज्म का बढ़ता ट्रेंड इस बात का संकेत है कि लोग अब अपनी स्किन हेल्थ को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। कई लेयर्स और एक्टिव इंग्रेडिएंट्स का अत्यधिक उपयोग अक्सर स्किन में जलन और सेंसिटिविटी पैदा कर सकता है। ऐसे में ऐसे मल्टी-फंक्शनल प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है जो रूटीन को आसान बनाते हुए असरदार परिणाम दें।

Leafoberryy एक ऐसे स्किनकेयर दृष्टिकोण को बढ़ावा दे रहा है जो सरल, संतुलित और लंबे समय तक अपनाए जाने योग्य है। यह बदलाव इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाला समय ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का है, जो बेहतर देखभाल और अधिक स्थिर परिणाम दे!

प्रमुख खबरें

TCS Data Leak Alert: कर्मचारियों के डेटा पर साइबर अटैक का खतरा, टाटा कंसल्टेंसी ने सुरक्षा को लेकर दी सफाई

सामाजिक न्याय के लिए Tamil Nadu का संकल्प, NEET के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास

Air India Flight Safety Crisis: टर्बुलेंस से पहले ही फेल हुआ Autopilot, जांच में पायलट का Psychoactive टेस्ट निकला पॉजिटिव

Duleep Trophy से पहले Vaibhav Sooryavanshi का हल्ला बोल, रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाज का नेट्स में जोरदार अभ्यास