Summer Beauty Guide: चेहरे पर बर्फ लगाने का कमाल, घंटों तक टिका रहेगा आपका Makeup

गर्मी में पसीने से मेकअप बहने की समस्या से बचने के लिए 'नो-मेकअप लुक' एक बेहतरीन विकल्प है, जिसके लिए लाइट बेस, वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स और सही स्किन प्रिपरेशन जरूरी है। यह लेख आपको बर्फ के इस्तेमाल से लेकर हल्के फाउंडेशन और नेचुरल आई मेकअप तक के सभी जरूरी स्टेप्स की जानकारी देता है।
भरी गर्मी के मौसम में चेहरे पर मेकअप टिकाए रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। तेज धूप, पसीना और चिपचिपापन मिनटों में पूरे लुक को खराब कर देते हैं। ऐसे में हैवी मेकअप करने के बजाय नो मेकअप लुक अपनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने प्रोडक्ट्स को हल्का रखें और स्किन को सही तरीके से तैयार करें।
चेहरे को ऐसे करें तैयार
नो मेकअप लुक पाने के लिए आपको क्लींजर, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, कंसीलर, ब्लश, मस्कारा और लिप ग्लॉस जैसी बुनियादी चीजों की जरूरत होगी। सबसे पहले चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद एक बेहतरीन ट्रिक यह है कि मेकअप शुरू करने से पहले 2 से 3 मिनट तक चेहरे पर बर्फ लगाएं। इससे स्किन के पोर्स सिकुड़ जाते हैं और पसीना कम आता है।
बेस को रखें बिल्कुल हल्का
चेहरा साफ करने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं, ताकि धूप से बचाव हो सके। इसके बाद भारी भरकम फाउंडेशन लगाने की गलती बिल्कुल न करें। नौ मेकअप लुक के लिए टिंटेड फाउंडेशन, बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे का बेस बहुत ही हल्का और नेचुरल बनता है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: Chemical वाले काजल को कहें Good Bye! घर पर इस आसान तरीके से बनाएं Herbal नीम काजल
दाग धब्बों के लिए कंसीलर का इस्तेमाल
अगर चेहरे पर कहीं दाग धब्बे या डार्क सर्कल्स हैं, तो पूरे चेहरे पर लेयर चढ़ाने के बजाय सिर्फ उसी जगह पर अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर लगाएं। कंसीलर को रगड़ने के बजाय हमेशा उंगलियों या स्पंज से हल्के हाथों से थपथपाकर स्किन में ब्लेंड करें।
आंखों और आईब्रो को दें नेचुरल टच
आंखों को खूबसूरत और फ्रेश दिखाने के लिए आप हल्का सा काजल लगा सकती हैं या फिर पलकों पर सिर्फ एक कोट मस्कारा लगा सकती हैं। वहीं आईब्रो को बिल्कुल नेचुरल रखें। आईब्रो पेंसिल से केवल उन जगहों को हल्का सा भरें जहां बाल कम हैं। इसे ज्यादा डार्क या बनावटी न बनाएं।
इसे भी पढ़ें: Skincare Mistake: मॉइस्चराइजर लगाने की ये गलती आपको बना रही बूढ़ा, चेहरे पर आ जाएंगी Wrinkles
होंठों के लिए न्यूड शेड्स हैं बेस्ट
आई मेकअप पूरा होने के बाद होंठों पर न्यूड या हल्के रंग की लिपस्टिक लगाएं। आप चाहें तो सिर्फ लिप ग्लॉस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आजकल बाजार में कई नेचुरल और सटल कलर्स मिलते हैं, जो नो मेकअप लुक के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के खास टिप्स
वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स: गर्मियों में जो भी ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें, ध्यान रखें कि वे वॉटरप्रूफ हों ताकि पसीने से पिघलें नहीं।
गीले स्पंज का कमाल: चेहरे पर हल्का सा पाउडर लगाने के बाद पूरे फेस पर गीले स्पंज से थपथपा लें। इससे पाउडर का एक्स्ट्रा लेयर हट जाता है और लुक नेचुरल लगता है।
सांवली त्वचा के लिए: सांवली रंगत वाले लोगों को बहुत ज्यादा डार्क कलर्स से बचना चाहिए। वे अपने चेहरे को हाइलाइट करने के लिए व्हाइट गोल्ड हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़














