NASA के चंद्र रॉकेट में आया रिसाव, दूसरी बार टालना पड़ा परीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

केप कैनवेरल। नासा के नए चंद्र रॉकेट में शनिवार को एक और खतरनाक ईंधन रिसाव हुआ जिससे प्रक्षेपण नियंत्रकों को परीक्षण डमी के साथ चंद्रमा की कक्षा में ‘क्रू कैप्सूल’ भेजने का अपना प्रयास दूसरी बार टालने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले सोमवार को किए गए प्रयास में ईंधन रिसाव की वजह से समस्या पैदा हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: चाँद पर जाने को तैयार है NASA का रॉकेट, आज रात 12 बजे से पहले होगी लॉन्चिंग

नासा का यह रॉकेट 322 फुट लंबा है। शनिवार को दूसरी बार पैदा हुई समस्या परेशान करने वाली है। प्रक्षेपण निदेशक चार्ली ब्लैकवेल-थॉम्पसन और उनकी टीम ने तीन से चार घंटे के असफल प्रयास के बाद आखिरकार उलटी गिनती बंद कर दी।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे