टेनिस प्लेयर Leander Paes की पर्सनल जिंदगी है काफी कॉन्ट्रोवर्सियल, तीन अभिनेत्रियों से रहा अफेयर, लग चुका है घरेलू हिंसा का आरोप

By Kusum | Mar 31, 2026

मौजूदा समय में टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस काफी चर्चा में है। दरअसल, उन्होंने टीएमसी का पलड़ा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, वो पीएम मोदी के नेतृत्व और काम से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं इसलिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। बता दें कि, बीजेपी से पहले उन्होंने साल 2021 में टीएमसी यानी तृणमूल कॉन्ग्रेस ज्वाइन किया था।

52 साल के लिएंडर पेस आज भी अकेले जीवन गुजार रहे हैं, हालांकि, उनके तीन अफेयर हुए और तीनों के साथ वो लिव इन रिलेशन में रहे लेकिन मौजूदा समय में वो सिंगल हैं। वो पिता भी बने लेकिन बेटी उनके साथ नहीं रहती है। 

सबसे पहले उनकी लाइफ में बॉलीवुड एक्ट्रेस परदेस गर्ल से मशहूर महिला चौधरी आईं। जिनके साथ पेस करीब 6 साल तक रिश्ते में रहे। दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहे, जहां महिला को लगता था कि दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पेस शादी के लिए रेडी नहीं थे जिस कारण दोनों का ब्रेक अप हो गया। इसके बाद उनकी जिंदगी में मॉडल-एक्ट्रेस रिया पिल्लई की एंट्री हुई। 

बता दें कि, रिया पिल्लई संजय दत्त की एक्स-वाइफ हैं। जब संजय और रिया का तलाक हुआ तो रिया पेस के साथ रिश्ते में आई और साल 2005 में दोनों को एक बेटी अयाना हुई। 

हालांकि, पेस और रिया का रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला। रिया ने पेस पर 2014 में घरेलू हिंसा का केस करके भत्ते की मांग की थी लेकिन पेस ने रिया को पैसे देने से इंकार कर दिया। इस दौरान पेस ने कहा कि उन्होंने कभी शादी नहीं की तो रिया उनकी पत्नी नहीं है इसलिए वो उसे गुजारा भत्ता नहीं  देंगे। लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी बातें नहीं सुनी और रिया के हक में फैसला सुनाया। 

तो वहीं इसके बाद साल 2021 में पेस और अभिनेत्री किम शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। जिसके बाद कहा जाने लगा कि दोनों रिश्ते में हैं लेकिन दोनों ने कभी भी इसके बारे में खुल के नहीं कहा। जिसके बाद कुछ समय बाद खबरें आईं कि दोनों का ब्रेक अप हो गया। 

प्रमुख खबरें

Paper Leak Case: सरकार सीधे हमसे बात करे, Jantar Mantar पर मीटिंग के लिए तैयार CJP नेता Sourav Das

KTR ने CM Revanth Reddy को भेजा Defamation Notice, परीक्षा गड़बड़ी में नाम घसीटने पर छिड़ी कानूनी जंग

हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

अपनी पर आ गए यमन के हूती, बीच समुंदर तेल टैंकर को फूंक डाला, तड़प उठा सऊदी