मालवीय नगर हादसे से लें सबक, होटल में रुकने से पहले जान लें ये Fire Safety Rules

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2026

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जांच में अवैध रेस्तरां, तहखाने में बंद ग्रिल, छोटी खिड़कियां और पर्याप्त निकासी मार्गों का अभाव प्रमुख चिंता के विषय बनकर उभरे हैं। हौज रानी के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित बहुमंजिला इमारत 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' में आग लगने के कुछ घंटों बाद ही जांचकर्ताओं ने कई संदिग्ध खामियों की पहचान की, जिनमें होटल का निर्धारित क्षमता से अधिक संचालन, तहखाने में आने-जाने की अपर्याप्त व्यवस्था, निकासी में बाधा डालने वाली छोटी कमरे की खिड़कियां और कथित तौर पर आवश्यक अनुमतियों के बिना संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इमारत की तंग जगह और आसपास बिछी बिजली की तारों ने अग्निशमन और बचाव कार्यों में बाधा डाली। इमारत के भूतल पर चल रहे रेस्तरां के पास आवश्यक लाइसेंस नहीं था और आरोप है कि वह अवैध रूप से संचालित हो रहा था। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, इमारत में एक तहखाना, भूतल और पांच ऊपरी मंजिलें हैं। जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि क्या प्रतिष्ठान ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया और क्या उसके संचालन से परिसर में आग लगने का खतरा बढ़ गया था। जिस आराम और मानसिक शांति की तलाश में हम अपने घरों से दूर घूमने निकलते हैं, वह सफर हमारे लिए इस कदर खतरनाक साबित हो सकता है। यह दिल्ली की घटना ने साफ कर दिया है। बुकिंग करते समय रेटिंग और कमरों की सजावट देखने के साथ-साथ होटल के सेफ्टी मेजर्स (फायर एग्जिट, स्मोक अलार्म) की भी उतनी ही पड़ताल होनी चाहिए।

इवेक्युएशन मैप को समझें: हर होटल के कमरे के दरवाजे के पीछे एक इमरजेंसी इवेक्युएशन मैप (निकासी का नक्शा) लगा होता है. इसे ध्यान से देखें और समझें कि आपके रूम से सबसे नजदीकी फायर एग्जिट (आपातकालीन निकास) किस दिशा में है। सुरक्षा उपकरणों की जांच: कमरे की छत पर लगे स्मोक डिटेक्टर और वॉटर स्प्रिंकलर पर एक नजर जरूर डालें कि वे ठीक स्थिति में हैं या नहीं।

रास्ते की बाधाओं पर नजर: अगर आपको दिखे कि इमरजेंसी सीढ़ियों या एग्जिट गेट के रास्ते में होटल स्टाफ ने गद्दे, कुर्सियां या कोई पुराना कबाड़ रख रखा है, तो तुरंत रिसेप्शन या मैनेजर से शिकायत कर उसे साफ करवाएं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक सच! 6 कमरों के लाइसेंस पर चल रहे थे 25 कमरे, मालिक के खिलाफ पुलिस की सख्त जांच शुरू

अगर होटल में आग लग जाए, तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में पैनिक होने के बजाय सूझबूझ से काम लें और इन बातों का खास ख्याल रखें। अगर कॉरिडोर में धुआं फैल चुका है, तो भूलकर भी लिफ्ट का इस्तेमाल न करें. पावर कट होने पर आप उसमें फंस सकते हैं. इसके अलावा, लिफ्ट का शाफ्ट चिमनी की तरह काम करता है, जिससे उसमें बहुत तेजी से धुआं भर जाता है. बाहर निकलने के लिए हमेशा सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें। अगर आपको बाहर निकलने की कोशिश करनी है, तो पहले कमरे के दरवाजे को छुएं. अगर दरवाजा छूने पर गर्म लग रहा है, तो उसे बिल्कुल न खोलें, क्योंकि बाहर आग की लपटें या भारी धुआं हो सकता है। अगर आप कमरे में फंस गए हैं, तो दरवाजे के नीचे के गैप को गीले तौलिये, कंबल या चादर से पूरी तरह बंद कर दें ताकि बाहर का जहरीला धुआं अंदर न आ सके. इसके बाद खिड़की खोलकर बाहर की तरफ मदद के लिए आवाज लगाएं या कोई कपड़ा लहराएं। 

LG की हाई-लेवल बैठक खत्म, पुलिस कमिश्नर भी रहे मौजूद

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर उपराज्यपाल (LG) द्वारा बुलाई गई हाई-लेवल बैठक अब समाप्त हो गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में इलाके के मौजूदा हालात की बारीकी से समीक्षा की गई और राहत व बचाव कार्यों  की प्रगति की रिपोर्ट ली गई। 

बैठक की मुख्य बातें

उपराज्यपाल ने हादसे के बाद की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर (CP) भी शामिल थे, जो बैठक खत्म होने के बाद घटना स्थल/सचिवालय से रवाना हो चुके हैं।

प्रशासन की ओर से आग लगने के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे से प्रभावित हुए लोगों तक तुरंत राहत और जरूरी सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Monsoon Forecast ने बढ़ाई चिंता, Food Production पर संकट, बढ़ेगी Inflation

France की जीत के लिए Macron का बूस्टर, FIFA World Cup से पहले टीम से की खास मुलाकात

CBSE OSM विवाद: Jairam Ramesh का वार, अक्षम Pradhan का PM Modi क्यों कर रहे बचाव?

IT Stocks में भूचाल: Profit Booking के दबाव में TCS-Infosys धड़ाम, निवेशकों के लाखों करोड़ डूबे