Top Jobs in USA: जानें वो 5 यूएस जॉब्स, जो आपको एक साल में बना सकते हैं करोड़पति, सैलरी 2 Cr पार

By अनन्या मिश्रा | Oct 21, 2025

अमेरिका में पढ़ाई करने गए हर छात्र की चाहत होती है कि डिग्री मिलने के बाद उनको अपने करियर में सफलता हासिल हो। वहीं हर छात्र को यूएस जॉब मार्केट को कई तरह के ऑप्शन मिल जाते हैं। बता दें कि यहां तक कुछ ऐसी जॉब्स हैं, जिनमें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। वहीं कुछ नौकरियां ऐसी भी हैं, जिनको करने वाले लोग साल भर में ही करोड़पति बन जाते हैं। यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में टॉप 5 नौकरियों के बारे में पता चलता है, जिनको करने से वर्कर्स का ईयरली पैकेज एक करोड़ रुपए से ज्यादा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन 5 नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Top Engineering Universities in Asia: बेहतर करियर के लिए UK-US नहीं, एशिया की इन टॉप यूनिवर्सिटीज से करें इंजीनियरिंग

डेंटिस्ट और ऑर्थोडॉन्टिस्ट

डेंटिस्ट और ऑर्थोडॉन्टिस्ट जैसे डेंटल स्पेशलिस्ट भी अधिक कमाई करने वाले जॉब्स में शामिल हैं। BSL के आंकड़ों के मुताबिक डेंटल स्पेशलिस्ट की औसतन सालाना सैलरी 2,39,200 डॉलर यानी की करीब 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। डेंटल स्पेशलिस्ट बनने के लिए आपके पास डेंटल की डिग्री होनी जरूरी है। फिर अंडवास्ड ट्रेनिंग करनी पड़ती है।

साइकेट्रिस्ट

साइकेट्रिस्ट मेंटल हेल्थ में एक्सपर्ट होते हैं और यह मेडिकल डॉक्टर हैं। BLS के मुताबिक इनको सालाना 2,39,200 (करीब 2 करोड़) की सैलरी मिल रही है। साइकेट्रिस्ट का काम मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों का इलाज करना है। इन दिनों मेंटल हेल्थ पर अधिक फोकस बढ़ गया है। जिस कारण साइकेट्रिस्ट की डिमांड भी काफी बढ़ी है। बता दें कि अमेरिका में साइकेट्रिस्ट की काफी वैकेंसी निकलती हैं।

कंप्यूटर एंड इंफोर्मेशन सिस्टम मैनेजर

अगर कोई टेक्नोलॉजी सेक्टर में लीडरशिप पोजिशन पर काम करता है, तो उसकी भी सैलरी काफी अच्छी होती है। BLS के डाटा के अनुसार, कंप्यूटर एंड इंफोर्मेशन सिस्टम मैनेजर की सैलरी 1,69,510 डॉलर होती है, जोकि करीब 1.42 करोड़ रुपए के आसपास है। आजकल कंपनियां डाटा मैनेजमेंट और साइबर सिक्योरिटी पर जोर दे रही हैं, जिस कारण इन पोजिशन की भी मांग बढ़ रही है।

नर्स एनेस्थेटिस्ट

नर्सिंग प्रोफेशनल्स में नर्स एनेस्थेटिस्ट की जॉब सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली है। BLS इनको डॉक्टर्स के तौर पर नहीं देखता है, लेकिन यह मेडिकल एक्सपर्ट होते हैं। इनकी सालाना सैलरी करीब 2,00,000 (करीब 1.67 करोड़) रुपए होती है। नर्स एनेस्थेटिस्ट की जॉब के लिए नर्स एनेस्थीसिया में मास्टर या डोक्टोरल डिग्री और प्रोफेशनल लाइसेंस की आवश्यकता होती है। यह लोग डॉक्टर्स के मुकाबले कम काम करते हैं।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया