देश को बेचने वाले कांग्रेस की फिक्र छोड़ देश भलाई बारे सोचें-कांग्रेस प्रवक्ता बोले-मुख्यमंत्री जयराम अपने मुंह मीयाँ मिट्ठू बन उपहास का पात्र बन रहे

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 02, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर जबाबी हमला बोला है।पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री आत्मप्रशंसा रूपी वायरस से ग्रसित हैं।जिस भाजपा सरकार ने देश को चन्द बड़े घरानों के निजी हाथों में बेचने का अभियान छेड़ रखा हो उसके नुमाइंदों के मुंह से विकास की बातें शोभा नहीं देती।

 

इसे भी पढ़ें: सीएम बनने के ख्वाब देख बहक चुके हैं विक्रमादित्यः कुसुम सदरेट कहा, कांग्रेस से अलग-थलग होने के बाद खो चुके हैं संतुलन

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि पिछले चार साल के उनके कार्यकाल में जो विकास हुआ वो वीरभद्र सिंह के छह बार मुख्यमंत्री रहते नहीं हुआ।यह बयान हास्यस्पद है।पूरा प्रदेश जानता है कि हक़ीक़त क्या है।जयराम सरकार तो चार साल में मात्र कुर्सी बचाने में ही व्यस्त रहे।

 

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान के कार्यक्रम में शनि मंदिर में भाग लिया

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि करोना संकटकाल में आपदा को लूट का अवसर बना कर जिस तरह भ्र्ष्टाचार किया गया क्या वो हक़ीक़त नहीं है।स्वास्थ्य निर्देशक को जेल की हवा खानी पड़ी,तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को इस्तीफा क्यों देना पड़ा।दीपक शर्मा ने कहा कि भृष्टाचारियों को भाजपा सरकार बचाने का प्रयास कर रही है।भ्र्ष्टाचार में फंसे विभिन्न अधिकारियों के मामलों को दबाने के उद्देश्य से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।अभियोजन की अनुमति तक देने में सरकार आनाकानी कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शाश्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि भ्र्ष्टाचार, जनहित की अनदेखी और जनविरोधी निर्णय भाजपा सरकार की मुख्य उपलब्धियां हैं।दीपक शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस चारों उपचुनावों में जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।विधानसभा के आम चुनावों में भाजपा दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

प्रमुख खबरें

IndiGo की अबू धाबी-Kochi फ्लाइट में सहयात्री से मारपीट, बेल्ट से गला कसने वाला आरोपी गिरफ्तार

Apple का AirDrop फीचर Wi-Fi और ब्लूटूथ की मदद से बिना इंटरनेट भेजता है फाइल्स

Uttarakhand High Court के रिटायर्ड जजों को भी मिलेंगी प्रोटोकॉल और मेडिकल सुविधाएं

Yuvraj Singh से फोन पर मिली सलाह से सुधरी बल्लेबाजी, Vaibhav Suryavanshi ने बताया दोहरे शतक का राज