वित्तीय संकट के बीच लेबनान के अरबपति नजीब मिकाती बन सकते हैं देश के अगले प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

बेरूत। लेबनान के राष्ट्रपति सोमवार को अरबपति व्यवसायी और पूर्व प्रधानमंत्री नजीब मिकाती को देश का अगला प्रधानमंत्री नामित कर सकते हैं। देश में अभूतपूर्व वित्तीय संकट के बीच वर्तमान प्रधानमंत्री साद हरीरी के इस महीने की शुरुआत में मंत्रिपरिषद् गठन के प्रयास को छोड़ने के बाद राष्ट्रपति ने यह कदम उठाया है। राष्ट्रपति माइकल आउन और लेबनान के सांसदों के बीच विचार-विमर्श के बाद नजीब मिकाती की नियुक्ति आज ही हो सकती है। लेबनान के सबसे धनी व्यक्ति मिकाती इस पद के लिए तब सबकी पसंद बन गए जब देश के अधिकतर राजनीतिक दलों और ईरान के समर्थन वाले हिज्बुल्ला समूह ने उनका समर्थन किया।

प्रमुख खबरें

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज