इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को उम्मीद, भारतीय टीम खेलेगी महिला T20 WC का फाइनल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारत पहली बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाएगा और इसका कारण उन्होंने टीम में 16 साल की शेफाली वर्मा जैसी स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी को बताया।

इसे भी पढ़ें: महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत

उन्होंने कहा, ‘‘हमें हमेशा से पता था कि उनके पास दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं लेकिन अब हरमनप्रीत कौर के पास ऐसी खिलाड़ी हैं जो बड़े खिलाड़ियों का साथ देती हैं और उनके विफल रहने पर योगदान देती हैं।’’ली का मानना है कि विरोधी टीम विशेष प्रयास करके ही भारत को पहली बार फाइनल में जगह बनाने से रोक सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे पूरे आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल में जाएंगे और बेहतरीन टीम ही उन्हें फाइनल में जगह बनाने से रोक सकती है।’’टूर्नामेंट में अब तक 47, 46, 39 और 29 रन की पारी खेल चुकी शेफाली की तारीफ करते हुए ली ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा करेगी। ली ने कहा, ‘‘शेफाली वर्मा ने शीर्ष क्रम में शानदार प्रदर्शन किया है, वह भारतीय बल्लेबाजी में नई उर्जा लेकर आई है और उसे खेलते हुए देखना बेहतरीन है।’’

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर