वामदलों ने कम कर अदायगी पर मोदी को घेरा, आंकड़ों का अनादर करने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

नयी दिल्ली। भारत में कर दायरे में कम लोगों, खासकर धनाड्य वर्ग के लोगों की कम संख्या के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुये वामदलों ने बृहस्पतिवार को मोदी पर आंकड़ों का अनादर करने का आरोप लगाया है।  मोदी ने बुधवार को एक सम्मेलन में करदाताओं की कम संख्या का जिक्र करते हुये कहा था कि एक करोड़ रुपये से अधिक आय वाले मात्र 2200 करदाता हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली का जनादेश स्थानीय नहीं, इसका राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर पड़ेगा

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कर अदायगी के दायरे में शामिल लोगों की संख्या बहुत कम होने का हवाला देते हुये एक कार्यक्रम में कहा था कि इससे ईमानदारी से कर अदा करने वालों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी ने गलत बयानी की हो, पहले भी वह कई बार गलत तथ्यों को बोल चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच से गलत आंकड़ों का प्रयोग करना अनुचित है, इससे प्रधानमंत्री के पद की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena-UBT Rebellion Updates: लो फाइनल, उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका! संसदीय दल की बैठक में नहीं पहुंचे 9 में से 6 सांसद, टूट पर लगी मुहर

Workout से पहले या बाद में क्या खाएं? ये टेस्टी No Bake Energy Bites हैं हर सवाल का जवाब

जून की गर्मी से चाहिए राहत? Uttarakhand का Nainital है Perfect Summer Destination, जानें सबकुछ

Mamata Banerjee को हाई कोर्ट से बड़ा झटका! Ritabrata Banerjee ही बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, स्पीकर के फैसले पर रोक से इनकार