Fadnavis ने सतारा मादक पदार्थ मामले से उपमुख्यमंत्री शिंदे को जोड़ने के लिए कांग्रेस की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सतारा मादक पदार्थ फैक्टरी मामले से कोई संबंध नहीं है और इस संबंध में कांग्रेस के आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।

फडणवीस ने यहां पत्रकारों से कहा कि उपमुख्यमंत्री शिंदे को मादक पदार्थ फैक्टरी से जोड़ने का प्रयास निंदनीय था और उन्होंने गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस को बधाई दी।

मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय का प्रभार भी है। उन्होंने दावा किया कि शिंदे या उनके परिवार की इस मामले में संलिप्तता का कोई सबूत नहीं है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता माणिकराव कोकाटे ने बृहस्पतिवार को अपनी दोषसिद्धि के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, एक और मंत्री (शिंदे की ओर इशारा करते हुए) मंत्रिमंडल से बाहर होने वाले हैं। ठाकरे ने कहा कि लेकिन यह अजीब बात है कि मुख्यमंत्री उनका बचाव कर रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India AI Summit का डबल धमाका: बना World Record, जबरदस्त भीड़ के कारण बढ़ाई गई Expo की तारीख।

T20 World Cup: Shivam Dube का तूफानी अर्धशतक, Netherlands को हराकर Super 8 में भारत की अजेय एंट्री

Ilaiyaraaja vs Saregama Copyright War: दिल्ली हाई कोर्ट ने गानों के इस्तेमाल पर लगाई अंतरिम रोक

AI Impact Summit: दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, Abu Dhabi क्राउन प्रिंस से UN चीफ तक पहुंचे