Leftover Rice अब फेंकें नहीं, बनाएं यह Healthy और Tasty Breakfast, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 30, 2026

अक्सर रात का खाना हर किसी के घर में बच ही जाता है। यदि आपके रात के चावल बच जाते हैं, तो अब आपको हमेशा की रह फ्राइड राइस बनाने की जरुरत नहीं है। लेफ्टओवर राइस अब आप यूनिक डिश बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बचे हुए चावल और सूजी से सुबह का गजब का नाश्ता बना सकते हैं। 

राइस अप्पे बनाने के लिए सामग्री

-रात के बचे हुए चावल: 1 कप

-सूजी: आधा कप

-दही: आधा कप

-बारीक कटी सब्जियां: आधा कप (प्याज, गाजर, शिमला मिर्च या अपनी पसंद की कोई भी सब्जी)

-हरी मिर्च: 1-2

-हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच

-अदरक का पेस्ट: आधा चम्मच

-बेकिंग सोडा: आधा चम्मच

-नमक: स्वादानुसार

-राई और जीरा: तड़के के लिए (आधा-आधा चम्मच)

-तेल: अप्पे मेकर को चिकना करने के लिए

लेफ्टओवर राइस से बनाए टेस्टी अप्पे

 - इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक मिक्सी के जार में रात के बचे हुए चावल, सूजी, दही और थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छे से पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए, इसकी थिकनेस इडली के बैटर जैसी होनी चाहिए।

 - फिर इस तैयार किए बैटर को एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक का पेस्ट डाल दें। इसके साथ ही स्वादानुसार नमक डाल और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर बैटर 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, जिससे सूजी अच्छे से फूल जाए।

 - अब एक छोटे पैन में थोड़ा-सा तेल गर्म करें। फिर इसमें राई और जीरा चटकाएं और आप चाहे तो करी पत्ते भी डाल सकते हैं। अब इस तड़के को बैटर में मिला लें। यह आपके अप्पे का स्वाद बढ़ा देगा।

 - जब आप अप्पे बनाएं, तो उसी समय बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल सकते हैं। अब इसके ऊपर हल्का-सा पानी डालकर इसे एक ही दिशा में हल्के हाथों से मिला लें। जिससे बैटर फूल जाएगा।

 - इसके बाद गैस पर अप्पे मेकर रखें और उसके हर सांचे में एक-एक बूंद तेल डालकर उसको चिकना कर लीजिए। जिसके बाद हर सांचे में एक-एक चम्मच तैयार बैटर डालें। गैस की आंच धीमी या मीडियम रखें और इसे ढककर 3-4 मिनट तक पकने दें।

 - गोल्डन ब्राउन होने के बाद, इन्हें चम्मच की मदद से सावधानी से पलट दें। दूसरी ओर से बिना ढके 2-3 मिनट तक क्रिस्पी होने तक सेंक लें।

 - अब आपके तैयार हुए गरमागरम अप्पे तैयार है। यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट अप्पे। इसको आप पसंदीदा नारियल की चटनी के साथ या फिर हरी चटनी के साथ भी परोस सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

ED ने Kerala में 8 जगहों पर फिर की छापेमारी, CMRL मामले में कार्रवाई तेज

Texas के फ्रिस्को में 80वां Independence Day मना, महावाणिज्यदूत मंजूनाथ हुए शामिल

Rajasthan में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS और 53 RAS अफसरों के तबादले

Sensex शुरुआती कारोबार में 278 अंक टूटा, Nifty भी घटकर 24,230 पर पहुंचा