जाने माने लेग स्पिनर नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2020

होबार्ट। टी20 क्रिकेट के जाने माने लेग स्पिनर नेपाल के संदीप लामिछाने बिग बैश लीग की शुरूआत से दो सप्ताह पहले कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं। लामिछाने को बीबीएल में होबार्ट हरीकेंस के लिये खेलना है। बीस वर्ष के लामिछाने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम में थे। उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ यह मेरा फर्ज है कि आप सभी को बता दूं कि मैं कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया हूं।

इसे भी पढ़ें: तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी अमित कुमार का टोक्यो ओलंपिक के सिलेक्शन ट्रायल में चयन

वह आईपीएल से जुड़ने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर है जिनके साथ 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने करार किया था। यूएई में इस महीने खत्म हुए आईपीएल के 13वें सत्र में हालांकि उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में