Asha Bhosle Birthday: उतार चढ़ाव भरी रही लीजेंड सिंगर आशा भोसले की जिंदगी, आज मना रहीं 92वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Sep 08, 2025

आज यानी की 08 सितंबर को बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर आशा भोंसले अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। 50 के दशक से शुरू हुआ आशा भोंसले का सिंगिंग करियर आज भी जारी है। वह संगीत की दुनिया की एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जोकि किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। एक तरफ आशा भोसले ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन गाने गाए और अपना नाम बनाया। तो वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ तमाम उतार-चढ़ाव से भरी रही। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर आशा भोसले के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

बता दें कि 08 सितंबर 1933 को आशा भोसले का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर था। वहीं आशा भोसले अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के पदचिन्हों पर चलते हुए संगीत की दुनिया में आईं। जब आशा 9 साल की थीं, तो उनके पिता का निधन हो गया। दोनों बहनों ने फिल्मों में गाना शुरू किया।

सिंगिंग करियर

आशा भोसले ने साल 1943 में आई मराठी फिल्म 'माझा बाल' में पहला गीत गाया था। इसके बाद उन्होंने साल 1948 में आई बॉलीवुड फिल्म 'चुनरिया' में 'सावन आया' नाम का गीत गाया। तब से लेकर आज तक आशा भोसले संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं।

लता मंगेशकर के सेक्रेटरी से की शादी 

लता और आशा दोनों ही अपने करियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थीं। तभी अचानक से 16 साल की उम्र में आशा ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से प्रेम विवाह कर लिया। गणपत आशा से करीब 20 साल उम्र में बड़े थे। आशा के इस रिश्ते को लता और उनके परिवार ने स्वीकार नहीं किया। जिस कारण आशा और लता के रिश्ते में दूरी आ गई। जोकि लंबे समय तक बनी रही।

वहीं आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति का परिवार रूढ़िवादी था और वह एक सिंगिंग स्टार को नहीं स्वीकार कर सका। जब आशा अपने छोटे बेटे आनंद को जन्म देने वाली थीं, तो परिवार ने उनसे वापस मायके लौट जाने को कहा। आशा और गणपत की शादी नहीं चली और 11 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। गणपत राव से आशा भोसले को तीन बच्चे हुए।

दूसरी शादी

पहली शादी टूटने के बाद आशा भोसले एक बार फिर से प्यार में पड़ीं। साल 1980 में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर आरडी बर्मन से शादी की। आरडी बर्मन आशा से 6 साल छोटे थे। साल 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया और उन दोनों ने साथ मिलकर कई बेहतरीन गानों पर काम किया।

गाए कई बेहतरीन गाने

आशा भोसले ने अपने सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन गीत गाए। हिंदी के अलावा कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। साल 2006 में आशा भोसले ने 12 हजार गाने गाए हैं। आशा ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों के साथ काम किया है। इस लिस्ट में सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, शंकर-जयकिशन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi NCR में वायु प्रदूषण गहराने के साथ Air Purifier की मांग दोगुनी हुई

Kerala में 200 MW Power Purchase में गड़बड़ी का आरोप, CPI M नेता ने उठाई न्यायिक जांच की मांग

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद Pune Airport पर वापस लौटी गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट, अंदर बैठे थे 192 यात्री

Escorts Kubota जेवर में बनाएगी नई ट्रैक्टर यूनिट, सालाना 60 हजार उत्पादन का लक्ष्य