पद्मश्री ठुकराने वाली महान गायिका संध्या मुखर्जी का निधन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

By अंकित सिंह | Feb 15, 2022

सुप्रसिद्ध बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी का निधन हो गया है। वह 90 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक खराब स्वास्थ्य की वजह से वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 27 जनवरी को सांस फूलने की समस्या आई थी जिसके बाद उन्हें दक्षिण कोलकाता स्थित आवास से एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी नेबताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे दिल का दौरा पड़ने से मुखर्जी का निधन हो गया। मुखर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और वह हृदय संबंधी बीमारियों से भी ग्रस्त थीं। उनके कई अंगों ने काम करना बंद दिया था। 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी जिसमें संध्या मुखर्जी का भी नाम था। संध्या मुखर्जी ने पद्मश्री पुरस्कार ठुकरा दिया था। केंद्र सरकार के अधिकारियों ने सम्मान के लिए उनकी सहमति की खातिर उनसे टेलीफोन पर संपर्क किया था। गायिका की बेटी सौमी सेनगुप्ता ने कहा कि मुखर्जी ने दिल्ली से फोन करने वाले वरिष्ठ अधिकारी से कहा था कि वह गणतंत्र दिवस सम्मान सूची में पद्म श्री के लिए नामित होने को तैयार नहीं हैं। उनकी सहमति के लिए उनसे संपर्क किया गया था। सेनगुप्ता ने कहा, 90 साल की उम्र में, लगभग आठ दशकों से अधिक के गायन करियर के साथ, पद्म श्री के लिए चुना जाना उनके लिए अपमानजनक है। गायिका की बेटी ने कहा, पद्म श्री किसी जूनियर कलाकार के लिए अधिक योग्य है, न कि गीताश्री संध्या मुखोपाध्याय के लिए।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच