विधान परिषद चुनावों के लिए BJP ने जारी की यूपी, महाराष्ट्र और बिहार के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2022

नयी दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को घोषणा कर दी। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सात मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में पांच और बिहार में दो उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों में मौर्य के अलावा चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जे पी एस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे, और मुकेश शर्मा के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की

महाराष्ट्र से घोषित उम्मीदवारों की सूची में विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण यशवंत दारेकर, राम शंकर शिंदे, श्रीकांत भारतीय, उमा गिरीष खापरे ओर प्रसाद मिनेश लाड शामिल हैं। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने हरि साहनी और अनिल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव के लिए 20 जून को मतदान होगा। बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल (यूनाईटेड) ने सोमवार को अपने दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र कोटे की 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें भाजपा को नौ और समाजवादी पार्टी को चार सीटें मिलना तय माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका