विधान परिषद के सदस्यों के विदाई समारोह में बोले योगी आदित्यनाथ, संसदीय लोकतंत्र का आधार विधायिका है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि संसदीय लोकतंत्र का आधार विधायिका है और सशक्त तथा समर्थ विधायिका लोकतंत्र की जड़ों को शक्तिशाली बनाती है। उन्होंने कहा कि सशक्त और समर्थ विधायिका के लिए सदस्यों द्वारा सदन में प्रभावी संवाद आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के सदस्यों के विदाई समारोह में कहा कि सदस्यों के आने-जाने का क्रम निरन्तर बना रहता है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान सदस्यों द्वारा दायित्वों का निर्वाह जिस निष्ठा, समर्पण, लगन और ईमानदारी के साथ किया जाता है,उससे समाज का जो भला होता है, वही कार्यकाल को स्मरणीय बनाता है। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत