3 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बातचीत के बाद आगे का निर्णय होगा: तोमर

By अनुराग गुप्ता | Jul 03, 2021

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि तीरथ सिंह रावत के बाद अब धन सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि सतपाल महाराज, अनिल बलूनी, मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल निशंक का नाम भी चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बोले- उत्तराखंड में खिलौनों की तरह मुख्यमंत्री बदला जा रहा है 

गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योंकि पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और अब संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए तीरथ सिंह रावत ने पद से इस्तीफा दे दिया। 

प्रमुख खबरें

Delhi High Court का अहम फैसला, आवारा जानवर सामने आने पर भी चालक लापरवाही से मुक्त नहीं

Farooq Abdullah के बयान पर घमासान, BJP ने टिप्पणी को बताया राष्ट्रविरोधी

Vani Kapoor तीसरे दौर के बाद एक शॉट आगे, 10 साल बाद घरेलू खिताब जीतने की उम्मीद

संजय राउत पर AI से ऑडियो क्लिप बनाने का आरोप, BJP ने साधा निशाना