ब्रिटेन में हिंदू खतरे में हैं? लिस्टर पुलिस ने नवरात्रि और दिवाली पर दिया सुरक्षा का भरोसा

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2022

ब्रिटे के लिस्टेर शहर में बीते कुछ दिनों से हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच से शुरू हुआ तनाव हिंदू मुस्लिम दंगे में बदल चुका है। शहर में सांप्रदायिक झड़पें हुईं हैं। इसको देखते हुए भारतीय उच्चायोग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं अब ब्रिटेन की पुलिस ने स्थानीय लोगों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया है। लीसेस्टर पुलिस ने एक ट्वीट में हिंदू समुदाय से अपने आगामी त्योहारों की तैयारी करने को कहा है। हालांकि इस ट्वीट को भारतीय ट्विटर समुदाय से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 

इसे भी पढ़ें: लिज़ ट्रस ने कहा कि ब्रिटेन के भारत, इज़राइल, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ मजबूत संबंध हैं

भारतीय उच्चायोग ने क्या कहा

इस घटना पर भारतीय उच्चायोग ने दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की है। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि हम लेस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा और हिंदू धर्म के परिसरों और धार्मिक प्रतीकों की तोड़फोड़ की निंदा करते हैं। हमने ब्रिटिश अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया है। लंदन पुलिस ने कहा है कि हम लेस्टर हिंसा, अव्यवस्था और अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम शांति रखने और बातचीत से मुद्दा सुलझाने के हक में हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है