Daily Lemon Water पीने से पहले जानें ये बातें, फायदे की जगह हो सकते हैं ये गंभीर Side Effects

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 03, 2026

आजकल भीषण गर्मी के बचने के लिए ठंडा नींबू पानी मिल जाए तो मजा आ जाता है। गर्मियों में नींबू पानी ठंडक पाने के लिए अमृत से कम नहीं है। वैसे सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना हेल्दी रुटीन बन गया है। इसे कई महिलाएं वेट लॉस, शरीर को डिटॉक्स करने और दिन की हेल्दी शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है।

नींबू पानी पीने के फायदे

नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। नियमित रूप से संतुलित मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और ताजगी बनी रहती है। पानी में नींबू मिलाने से उसका स्वाद बेहतर हो जाता है, जिससे लोग अधिक मात्रा में तरल पदार्थ पीने के लिए प्रेरित होते हैं। इसके अलावा, विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाए रखने में भी सहायक होता है। 

क्या वेट लॉस में मदद करता है नींबू पानी?

ऐसे में कुछ महिलाओं का मानना है कि नींबू पानी पीने से वजन तेजी से कम होता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। नींबू अपने आप फैट नहीं जलाता है। लेकिन आप मीठे ड्रिंक्स की जगह बिना चीनी वाला नींबू पानी पीते हैं,तो यह कैलोरी कम करने में मदद करता है और वेट मैनेजमेंट का हिस्सा बन सकता है।

रोज नींबू पानी पीने के साइड इफेक्‍ट्स

नींबू पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग कुछ परेशानियां भी पैदा कर सकता है। जरूरत से ज्यादा या अधिक खट्टा नींबू पानी पीने पर कई महिलाओं को सीने में जलन, अपच, गैस या पेट में असहजता महसूस हो सकती है।

  विशेष रूप से जिन लोगों को एसिडिटी, माइग्रेन या पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। साथ ही, नींबू में मौजूद अम्लीय तत्व दांतों की बाहरी परत को कमजोर कर सकते हैं। ऐसे में नींबू पानी स्ट्रॉ की मदद से पीना और इसके बाद मुंह को सादे पानी से साफ करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

नींबू पानी पीने के सही तरीके

नींबू पानी पीने का सही तरीका है इसे पर्याप्त पानी में मिलाकर पिया जा सकता है और इसमें ज्यादा चीनी न डालें। खाली पेट पीना सही नहीं होता है। इसे दिन में किसी भी सम अपनी सुविधा और शरीर प्रतिक्रिया के अनुसार पी सकते हैं।

आखिर हम कह सकते है कि रोज नींबू पानी पीना सही हो सकता है लेकिन इसे चमत्कारी उपाय मानने के जगह संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा समझना ज्यादा जरुरी है। शरीर के संकेतों को समझें और कोई परेशानी फील हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet गठन पर जारकीहोली का खुलासा: 2028 Elections है असली लक्ष्य

Job और Business पर लगी है बुरी नजर? पीली सरसों का ये टोटका Negative Energy करेगा दूर

Khan Sir Coaching Incident: पुलिस बोली- यह मारपीट का मामला, CCTV में फायरिंग का कोई सबूत नहीं!

कुवैत से बहरीन तक...बम बमा बम! अमेरिका ने केशव द्वीप के जरिए छेड़ा, अब ईरान एक-एक कर दहला रहा US के ठिकाने