मध्यप्रदेश के रायसेन में ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

 मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भोपाल-दिल्ली रेल मार्ग पर कथित रूप से ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दीवानगंज के पास समरधा रेंज क्षेत्र के भदभदा जंगल में हुई।

अधिकारी ने यह भी बताया कि तेंदुआ पिछले कुछ महीनों से इस इलाके में घूम रहा था और मवेशियों का शिकार कर रहा था। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और ऐसा माना जा रहा है कि यह वही जानवर हो सकता है।

अधिकारी ने बताया, “हम सभी पहलुओं और वन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेजा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav बोले सपा कभी नहीं तोड़ेगी गठबंधन, BJP से जारी रहेगी लड़ाई

Rajkumar Santoshi ने Batwara 1947 पर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मानवता धर्म से ऊपर है

Fake E-Challan Scam Alert: इस एक गलती से साइबर ठग उड़ा सकते हैं आपकी मेहनत की कमाई

Electric Scooter Charging Tips: ई-स्कूटर चार्जिंग में न करें लापरवाही, छोटी सी गलती से हो सकता है बड़ा हादसा