नागपुर में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, बचाव अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2025

महाराष्ट्र के नागपुर शहर के एक रिहायशी इलाके में बुधवार सुबह एक तेंदुआ देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और वन विभाग को बचाव अभियान शुरू करना पड़ा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नागपुर की उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास ने पीटीआई- को बताया कि वन विभाग को भांडेवाड़ी इलाके में एक तेंदुए की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर के कर्मी और दो अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं।

व्यास ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और बचाव दल की मदद के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, “वन विभाग की टीम यह भी पता लगाएगी कि तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में कैसे घुस आया। व्यास ने कहा, बचाव अभियान जारी है और इसके पूरा होने के बाद अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

ट्रेड डील से कश्मीरी सेब बागानों पर मंडराया खतरा! Omar Abdullah बोले- अमेरिकी सेब आने से घटेगी कश्मीरी सेबों की माँग

Vanakkam Poorvottar: Assam में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने और घुसपैठियों को बांग्लादेश भगाने का अभियान जारी

Bangladesh Election से India की दूरी, MEA का बड़ा बयान- हम हस्तक्षेप नहीं करते

बांग्लादेश चुनाव को शेख हसीना ने बताया गैरकानूनी, कर दी ये मांग