मध्यप्रदेश के बड़वानी में तेंदुए ने आठ साल की बच्ची की जान ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2025

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के एक गांव में रविवार को एक तेंदुए ने आठ साल की एक बच्ची को उसकी मां के सामने खेत में मार डाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर राजपुर उपमंडल के तहत किरता फलिया गांव में हुई।

ग्रामीणों ने लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र रोमडे के अनुसार, मृतक लड़की की पहचान गीता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने गीता की गर्दन पर दोनों तरफ से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रभागीय वन अधिकारी आशीष बंसोड़ के अनुसार इलाके में पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की गश्ती टीमों को भी चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बंसोड़ ने कहा कि उन्होंने तेंदुए का पता लगा लिया है और उसे गिरफ्त में लेने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि इसने हाल में एक बकरी को मार डाला था। तेंदुए के हमले में यह दूसरी मौत है और विगत 35 दिनों में क्षेत्र में तेंदुए का तीसरा हमला है।

प्रमुख खबरें

400 करोड़ का झटका! Ukraine में भारतीय कंपनी के दवा प्लांट पर Russian Drone का हमला, 1 की मौत

Irani Cup: शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को 167 रन से हराया, मुकेश कुमार ने लिए छह विकेट

दिग्गज Director Singeetham Srinivasa Rao का निधन, South Cinema इंडस्ट्री में शोक की लहर

Meerut में पत्नी पर कार चढ़ाने और जानलेवा हमले के आरोप में पति समेत दो गिरफ्तार