Madhya Pradesh के Kanha National Park में तेंदुए मृत मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

मध्यप्रदेश के मंडला जिले स्थित कान्हा बाघ अभयारण्य में बृहस्पतिवार को एक मादा तेंदुए मृत मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी बाघ के हमले में तेंदुए की मौत हुई है क्योंकि मृतक वन्य जीव के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।

कान्हा बाघ अभयारण्य के क्षेत्रीय निदेशक रविंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि किसली वन परिक्षेत्र के साजानाला क्षेत्र में आने वाले डिगडोला बीट में वनकर्मियों ने सबसे पहले मृत तेंदुए को देखा।

उन्होंने बताया कि आसपास बाघ के पदचिह्न और घसीटने के निशान भी पाए गए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि तेंदुए की मौत वन्यजीव द्वंद्व का नतीजा है। त्रिपाठी ने कहा कि घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है और श्वान दस्ते की सहायता से आसपास छानबीन की जा रही है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया। अधिकारी ने बताया कि मृत तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं और उसके शरीर पर बाघ के दांत और चेहरे के पास खून के निशान पाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी

South Africa की B Team का बड़ा धमाका, पहले T20 मैच में New Zealand को घर में रौंदा