लास्लो जेरे ने रियो ओपन में अपने करियर का पहला खिताब हासिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

रियो डि जिनेरियो। सर्बिया के लास्लो जेरे ने रविवार को रियो ओपन में अपने करियर का पहला खिताब हासिल किया और इसे अपने माता-पिता को समर्पित किया जिनका कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया था। तेईस वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में कनाडाई युवा फेलिक्स ऑगर एलियासिमे को 6-3 7-5 से शिकस्त दी। 

इसे भी पढ़ें: एस थसाना चानू ने सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

इस खिताब से उनकी विश्व रैंकिंग में अच्छा सुधार होगा। ट्राफी दिये जाने के समय उन्होंने भावुक होकर इसे अपने माता पिता को समर्पित किया। उन्होंने अपनी मां को सात साल पहले और पिता को दो महीने खो दिया था। 

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय