पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों की आतंकियों के साथ मुठभेड़, LeT का एक आतंकी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को एक संक्षिप्त मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक स्वयंभू जिला कमांडर मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा जिले के चकोरा इलाके में सेना और पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। प्रवक्ता ने बताया, ‘इसके बाद, मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मारे गये आतंकवादी की पहचान एक स्थानीय निवासी इरफान अहमद शेख के रूप में की गई है।’

प्रवक्ता ने बताया कि शेख एलईटी से संबद्ध था और पुलवामा में संगठन के जिला कमांडर के रूप में जाना जाता था। आतंकी अपराधों में उसकी सहभागिता के कारण पुलिस को उसकी तलाश थी। प्रवक्ता ने बताया कि इरफान शेख का एक लंबा आपराधिक इतिहास था जिसमें उसके खिलाफ कई आतंकी मामले दर्ज थे। ग्रेनेड हमलों सहित इलाके में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर कई आतंकी हमलों और साजिश में वह संलिप्त था।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव