‘चरित्र अभिनेता’ कहना बंद करना चाहिए: मानव कौल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2017

मुंबई। अभिनय प्रतिभा के दम पर मानव कौल ने अपनी पहचान व्यवसायिक और छोटी बजट वाली दोनों ही तरह की फिल्मों में स्थापित की है। अभिनेता का कहना है कि भारतीय सिनेमा एक रोमांचक दौर से गुजर रही है और अब यह समय आ गया है कि वह कुछ अभिनेताओं को ‘चरित्र अभिनेता’ कहना बंद करे। ‘जय गंगाजल’ के अभिनेता ने कहा कि फिल्म निर्माता अब अच्छे अभिनेताओं को मुख्य भूमिका देने में तवज्जो दे रहे हैं। यह एक बड़ा बदलाव है।

कौल ने बताया कि उन्हें ‘चरित्र अभिनेता’ शब्द पसंद नहीं है। उनका मानना है कि यह काफी खराब है। यह ऐसा है जैसे कि किसी को डिब्बे में बंद कर दिया गया हो और कहा जा रहा हो कि अच्छा आप तो चरित्र अभिनेता है। इस तरह की छवि से बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाता है। फरवरी में कौल की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ रिलीज हुई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़