By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2021
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को भगवतपुर में किसान मेले में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान को किसान रहने दो, जाति और धर्म के नाम पर मत बांटो। किसान की उन्नति ही देश की प्रगति है। किसान मेले को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मंडी में लगने वाला शुल्क ढाई प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है जिससे किसानों को फायदा होगा। अभी तक किसान मंडी के अंदर नहीं जा पाता था और अपनी फसल बिचौलियों के हाथों बेचने के लिए मजबूर था।