गुजरात: 30 रिटायर्ड IPS अधिकारियों की राष्ट्रपति को चिट्ठी, केजरीवाल पर दुर्व्यवहार करने का आरोप

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी वाले बयान के खिलाफ देश के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। इस पत्र पर कुल 30 सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। देश के राष्ट्रपति को संबोधित इस पत्र में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे की एक घटना का जिक्र करते हुए केजरीवाल का विरोध किया है।

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी गुजरात में भी काफी सक्रिय है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं और तरह-तरह की घोषणाएं भी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक रिक्शा वाले के घर खाना भी खाया था। अरविंद केजरीवाल रिक्शा वाले के घर पहुंच गए। इस बीच गुजरात पुलिस के अधिकारी केजरीवाल को ऑटो में बैठने से रोका

इसे भी पढ़ें: 'जनता को पीएम मोदी पर भरोसा', गुजरात में जेपी नड्डा बोले- लिखी जा रही है विकास की नई गाथा

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया

हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने गुजरात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बहस की और उन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा प्रदान नहीं करने के लिए कहा। केजरीवाल ने सुरक्षा के लिए आए पुलिस कर्मियों से कहा कि मुझे किसी तरह की सुरक्षा नहीं चाहिए। अब सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल द्वारा गुजरात पुलिस के लिए दिए गए बयान को चौंकाने वाला करार दिया है। पुलिस अधिकारियों के साथ केजरीवाल के दुर्व्यवहार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने राजनीतिक स्टंट बताया है।

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति पर क्या कहा

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में कहा कि अलोकप्रिय शब्दों और कार्यों के माध्यम से केजरीवाल खुद को एक राजनीतिक शहीद के रूप में चित्रित करना चाहते थे, हालांकि, ऐसा करके उन्होंने न केवल गुजरात राज्य में बल्कि पूरे देश में पुलिस बल को गलत तरीके से कलंकित किया है। इसलिए हम आपसे (राष्ट्रपति) विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि देश के मुखिया के रूप में हस्तक्षेप करें और अरविंद केजरीवाल को पुलिस के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार और घटिया व्यवहार के खिलाफ सलाह दें।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली