'जनता को पीएम मोदी पर भरोसा', गुजरात में जेपी नड्डा बोले- लिखी जा रही है विकास की नई गाथा

nadda in gujarat
Twitter @ BJP
अंकित सिंह । Sep 20 2022 4:13PM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं। राजनीति करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा पक्ष है, वो है मानवता की सेवा करना। जिसको हमने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने लक्ष्य से डिगे नहीं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात दौरे पर हैं। रोजकोट में उन्होंने नगर निगम और नगर पालिकाओं के पार्षदों और सहकारी संगठन सम्मेलन के निर्वाचित सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि जनता को भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम कुर्सी पर बैठने नहीं आए हैं। भारत मां की सेवा ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र संतों की भूमि है, मैं इस भूमि को नमन करता हूं। साथ ही आप सभी को बधाई देता हूं कि जब कोरोना काल में सारे राजनीतिक दल घर में बैठ गए थे, उस समय आप लोगों ने सेवा ही संगठन के माध्यम से करोड़ों लोगों की सेवा की। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने किया महापौर सम्मेलन का उद्घाटन, कहा- देश बीजेपी पर भरोसा करता है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं। राजनीति करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा पक्ष है, वो है मानवता की सेवा करना। जिसको हमने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने लक्ष्य से डिगे नहीं। नौ महीने के अंदर देश को दो-दो वैक्सीन देकर दुनिया में मिसाल कायम कि और आपने डबल डोज और बूस्टर लगाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने को साकार किया। उन्होंने साफ कहा कि कोरोना के समय में टीके पर राजनीतिक दल राजनीति कर रहे थे, प्रमाण मांग रहे थे पर हमारे प्रधानमंत्री मोदी लक्ष्य से हटे नहीं और 9 महीने में देश को दो-दो वैक्सीन देकर कर मिसाल कायम की। नड्डा ने आगे कहा कि हमें Pro-active रहना है। हमें Pro-responsible रहना है। हमें Pro-responsive रहना है। और हमें Transparent रहना है। 

इसे भी पढ़ें: रिजर्वेशन पर सुशील कुमार शिंदे ने दे दिया ऐसा बयान, कांग्रेस की बढ़ सकती है मुश्किलें

जेपी नड्डा ने कहा कि हम चुने हुए प्रतिनिधि बदलाव के वाहक हैं, हमें परिवर्तन लाना है और जनता का विश्वास जितना है। सबको साथ लेकर चलना है, इसके लिए हम सबको काम करना है। उन्होंने कहा कि हम भारत के सभी हिस्सों में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक अपने कार्यकर्ताओं के कारण जीते हैं। हम देश का चेहरा और भाग्य बदलने के लिए राजनीति में आए हैं। जेपी नड्डा का गुजरात दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। नड्डा का यह गुजरात दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब आम आदमी पार्टी के साथ में लगातार भाजपा को चुनौती देने की कोशिश कर रही है। आज अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में है। उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़