लेक्सस भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उतारने की कर रही है तैयारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

नयी दिल्ली, भारत में वृद्धि के अगले चरण की ओर बढ़ रही लग्जरी कार कंपनी लेक्सस अब यहां अपने बिक्री नेटवर्क को मजबूत करने और पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक कारों समेत नए मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। जापान की कार विनिर्माता कंपनी टोयोटा की लग्जरी कार इकाई लेक्सस ने भारत में परिचालन 2017 में शुरू किया था और अभी यह देश में सात कार मॉडल बेचती है जिनमें स्थानीय स्तर पर विनिर्मित ईएस 300 एच सेडान भी शामिल है। स्वत: चार्ज होने वाली अपनी हाइब्रिड कारों के लिए पहचानी जाने वाली लेक्सस बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी कर रही है।

प्रमुख खबरें

Taiwan के समर्थन में उतरी European Parliament, Kaja Kallas से सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की अपील

Jio Platforms IPO में 1065 से 1119 रुपये Price Band तय, जुटेंगे 30213 करोड़

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला