Lexus पुरानी कारों के बाजार में उतरने को तैयार, 2025 तक भारत में पेश करेगी पहला इलेक्ट्रिक वाहन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2023

नयी दिल्ली। जापान की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेक्सस की अगले साल भारत में पुरानी कारों (सेकंड हैंड) के कारोबार में उतरने की योजना है। कंपनी ने भारतीय बाजार में परिचालन के छह साल पूरे कर लिए हैं। जापानी की यह कंपनी अभी 23 बिक्री केंद्रों के माध्यम से अपने उत्पाद बेचती है। कंपनी का इरादा अपने कुछ आउटलेट में बदलाव का है जिससे यह पुरानी कारों के बाजार में उतर सके। अपनी सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कारों के लिए जानी जाने वाली लेक्सस का इरादा 2025 तक देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने का है। लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष नवीन सोनी ने पीटीआई-के साथ बातचीत में कहा कि लेक्सस गंभीरता से एक संरचित पूर्व-स्वामित्व वाले पुरानी कारों के कार्यक्रम पर विचार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Tesla के लिए अलग नीति नहीं लाएंगे, मौजूदा योजनाओं के तहत आवेदन करना होगा : अधिकारी

कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति के बारे में पूछे जाने पर सोनी ने कहा कि लेक्सस पिछले साल कुछ वाहन लेकर आई थी जिनका हमने विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में परीक्षण किया। इनपर हमने ग्राहकों की राय जानने का भी प्रयास किया। ऐसे में हमें इस बारे में अच्छी जानकारी मिली है। ‘‘हमें उम्मीद है कि 2025 तक हम भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक उत्पाद पेश कर सकेंगे।’’ लेक्सस जापान की टोयोटा की लक्जरी कार बनाने वाली इकाई है। लेक्सस का इरादा 2035 तक पूर्ण इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने है।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार