उपराज्यपाल ने दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल को दी मंजूरी, आतिशी को वित्त और राजस्व मिला

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2023

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कैबिनेट फेरबदल को मंजूरी दे दी है, जिसमें मंत्री आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग मिलेंगे। आतिशी के पास अब शिक्षा और बिजली समेत 12 विभाग हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी और दिल्ली के उपराज्यपाल के बीच गतिरोध है, आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल सक्सेना पर कैबिनेट फेरबदल से संबंधित फाइल को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया है, जो चार दिन पहले भेजी गई थी। उपराज्यपाल कार्यालय ने आरोप से इनकार किया और कहा कि फाइल पर बुधवार को हस्ताक्षर किए गए और सरकार को भेज दी गई। लेकिन दिल्ली सरकार ने कहा कि उसे उपराज्यपाल कार्यालय से अभी तक हस्ताक्षरित फाइल नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में अब सिर्फ AC सरकारी बसें खरीदी जाएंगी: सीएम विजय के निर्देश पर परिवहन मंत्री का बड़ा एलान

Prabhasakshi NewsRoom: चंबल के डकैत Jagan Gurjar का Ajmer Jail में खौफनाक अंत, बैरक के अंदर विष्णु जाट ने कैसे दिया हत्या को अंजाम?

Pune Ketan Agarwal Murder | सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल पर ठोका 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

Indian Monsoon Update | मानसून ने पकड़ी रफ़्तार... दो वेदर सिस्टम से पूरे भारत में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों में अलर्ट