अमरनाथ घटना: बचाव कार्यों को लेकर LG ने की उच्च स्तरीय बैठक, जल्द यात्रा बहाल करने की भी हो रही कोशिश

By अंकित सिंह | Jul 09, 2022

जम्मू कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यही कारण है कि तलाशी अभियान काफी तेजी से चलाई जा रही है। इन सबके बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राहत और बचाव कार्य को लेकर आज एक उच्च स्तरीय बैठक की है। जम्मू कश्मीर राज्यपाल के कार्यालय के मुताबिक जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ गुफा में चल रहे बचाव और राहत अभियान की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देने के लिए बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ ही दावा किया गया कि श्रद्धालुओं को प्रशासन सभी सुविधाएं दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा के पास भयानक हादसा, बादल फटने से 13 श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू जारी, पीएम ने जताया दुख

अधिकारियों ने बताया कि वहां फंसे कम से कम 15,000 तीर्थयात्रियों को निचले आधार शिविर पंजतरणी ले जाया गया है और 25 घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बादल फटने के चलते अचानक आई बाढ़ का पानी शुक्रवार दोपहर तंबू और सामुदायिक रसोई में घुस गया और वे स्थान भूस्खलन की चपेट में भी आ गये। सेना के एक अधिकारी के अनुसार, पर्वतीय तलाश दल, बचाव दल और खोजी श्वान को तलाश व बचाव अभियान में लगाया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एयर विंग के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बचाव अभियान में लगाया गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बचाव कार्यों के लिए उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर भी तैनात किए हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत