Jammu Kashmir के LG बोले- हम चुनौतियों से निपटने में सक्षम, अमरनाथ यात्रा पर दी बड़ी जानकारी

By अंकित सिंह | Jun 06, 2023

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ा बयान देते हुए साफ तौर पर कहा है कि भले ही चुनौतियां आती हैं लेकिन अब हम चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम हैं। दरअसल, मनोज सिन्हा अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर चंदनबाड़ी से बालटाल तक की सड़क के लिए DPR बना रहे हैं जिसका निर्माण भारत सरकार के सहयोग से हम करना चाहते हैं। सड़क निर्माण के बाद हमारी चुनौतियां कम हो जाएंगी। 

 

इसे भी पढ़ें: Best Tourist Places in Kashmir: प्रकृति की सुंदरता, सुखद जीवन शैली देखनी है तो एक बार कश्मीर जरूर जाएं


एलजी मनोज सिन्हा ने क्या कहा

एलजी मनोज सिन्हा ने अपने बयान में कहा कि चुनौतियां आती हैं लेकिन अब हम चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक यहां हुई और जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हमें बहुत समर्थन दिया। आपको बता दें कि जी20 की टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक मई में श्रीनगर में हुई थी जिसमें विदेशी मेहमान शामिल हुए थे। 


सड़क निर्माण के बाद चुनौतियां कम होंगी

मनोज सिन्हा ने कहा कि इस बार बर्फबारी ज्यादा हुई है। BRO ट्रैक का काम कर रही है और काम जल्द पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ONGC ने यात्री भवन(चंद्रकोट) के निर्माण के लिए 51 करोड़ रुपए दिए हैं। ONGC के सहयोग से यात्रियों के लिए 4 और भवन बनाए जाएंगे। उसके लिए अभी 2 जमीन आवंटित हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर चंदनबाड़ी से बालटाल तक की सड़क के लिए DPR बना रहे हैं जिसका निर्माण भारत सरकार के सहयोग से हम करना चाहते हैं। सड़क निर्माण के बाद हमारी चुनौतियां कम हो जाएंगी। 


‘प्रथम पूजा’ सम्मलित हुए

दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा के लिए की जाने वाली वार्षिक यात्रा के प्रारंभ में आज पारंपरिक पूजा एवं अर्चना की गयी। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से इस ‘प्रथम पूजा’ सम्मलित हुए। सिन्हा ने कहा कि श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड यह सुनिश्चित करने की हर संभव कर रहा है कि इस तीर्थाटन के दौरान श्रद्धालुओं की जरूरतों का यथासंभव ध्यान रखा जाए। यह वार्षिक अमरनाथ यात्रा एक जुलाई को शुरू होगी और उसका समापन 31 अगस्त को होगा।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana