LG सक्सेना ने संजय सिंह, आतिशी समेत AAP नेताओं को भेजा लीगल नोटिस, फेक न्यूज फैलाने का लगाया आरोप

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2022

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को नोटिस भेजा है। एलजी सक्सेना ने झूठे आरोप लगाने पर आप नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा। आप नेता संजय सिंह, आतिशी, दुर्गैश पाठक, सौरभ भारद्वाज, जैस्मिन शाह जैसे नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है।  एलजी की तरफ से आप नेताओं पर फेक न्यूज फैलाने और छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। आप नेताओं से 48 घंटे के भीतर इस पर जवाब मांगा गया है। वरना आगे कानूनी रूप से कदम उठाने की बात कही गई है। 

बता दें कि आप नेताओं ने एलजी विनय सक्सेना पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आप नेताओं की तरफ से दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना के ऊपर कथित तौर पर 1400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया था। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि खादी ग्राम उद्योग का चेयरमैन रहते हुए उपराज्यपाल ने नोटबंदी के दौरान नोट बदलवाने को लेकर भ्रष्टाचार किया था। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें