By रितिका कमठान | Jan 26, 2023
दिल्ली में सत्ता के नियंत्रण को लेकर दिल्ली की सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच खींचतान जारी है। इसी बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविेंद केजरीवाल को शुक्रवार को मिलने के लिए बुलाया है। इस दौरान उपराज्यपाल और अरविंद केजरीवाल के साथ कैबिनेट मंत्रियों और 10 विधायकों के साथ एलजी हाउस में मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के लिए खुद उपराज्यपाल ने उन्हें बुलाया है।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच खींचतान जारी है। इस खींचतान के बीच दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात काफी अहम हो सकती है। हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने किसलिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए कहा है।