G20 Summit: देर रात Delhi की सड़कों पर निकले LG विनय सक्सेना, जानिए क्या थी वजह?

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2023

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर विशेष रूप से सौंदर्यीकरण और सड़कों के निर्माण से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार आधी रात के बाद दिल्ली के कई प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया। पूर्वोत्तर दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी, जो इलाके में रहते हैं। उन्होंने भी सक्सेना के साथ मिलकर तैयारियों की निगरानी करते और निर्देश जारी करते हुए उपराज्यपाल का एक वीडियो साझा किया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आरक्षित सीटों पर सदस्यों को नामित करने की शक्ति एलजी को देने का विरोध

बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके उद्घाटन से पहले सक्सेना ने प्रगति मैदान में संशोधित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) परिसर में तैयारियों की समीक्षा की थी, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरे क्षेत्र को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए थे। 

प्रमुख खबरें

Monsoon Special Recipe: मानसून में बनाएं Donuts, बेहद आसान है रेसिपी और बच्चों को भी आएगी पसंद

Yemen Conflict Alert: हूती ठिकानों पर सेना के भीषण प्रहार, UN ने दी बड़े युद्ध की चेतावनी

नशे के विरुद्ध एक अभियान

Sukhbir Badal ने महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू करने की मांग की, Delimitation Bill पर भी समर्थन का ऐलान