चार मई को खुलेगा LIC का IPO, 17 मई को लिस्टिंग, यहां देखें सारी डिटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

मुंबई/दिल्ली। देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने बुधवार को अपने 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत एंकर निवेशक दो मई को बोली लगाएंगे। निर्गम चार मई को संस्थागत और खुदरा खरीदारों के लिए खुलेगा और नौ मई को बंद होगा। शेयर आईपीओ बंद होने के एक सप्ताह बाद 17 मई को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हो सकते हैं। सेबी के पास दाखिल अंतिम कागजात के अनुसार बोली लगाने वालों के डीमैट खाते में शेयरों का आवंटन 16 मई तक होगा, जिसके बाद एलआईसी शेयर बाजारों में इक्विटी शेयरों का कारोबार शुरू करेगी और शेयर ‘‘17 मई को या उसके आसपास’’ सूचीबद्ध किए जाएंगे। सरकार को बोली के ऊपरी छोर पर करीब 21,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान