बंद पड़ी है LIC? आप कर सकते हैं दोबारा से शुरू, लेट फीस पर भी मिलेगी छूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

मुंबई। अपने पॉलिसी धारकों को जोखिम कवर देने की निरंतर कोशिश में लगी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को उन व्यक्तिगत पॉलिसी को दोबारा चालू करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान शुरू किया जो कि बीच में बंद हो गईं। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस विशेष अभियान के तहत, विशिष्ट पात्र योजनाओं की पॉलिसी को पहली बार प्रीमियम का भुगतान ना किए जाने की तिथि से पांच साल के भीतर दोबारा चालू किया जा सकता है और यह कुछ नियमों एवं शर्तों के अधीन होगा।

इसे भी पढ़ें: सीमा शुल्क आयुक्तालय कानून की व्याख्या करने वाली रिपोर्ट जारी नहीं करें : सीबीआईसी

यह कुल भुगतान किये गये प्रीमियम पर निर्भर करेगा। विज्ञप्ति के मुताबिक किसी पॉलिसीधारक को यदि एक लाख रुपये का प्रीमियम देना है तो उसे विलंब शुल्क में 20 प्रतिशत तक छूट दी जायेगी, इसमें अधिकतम छूट 2,000 रुपये तक होगी। इसी प्रकार बंद पॉलिसी को चालू करने में यदि एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक का प्रीमियम देना है तो कंपनी इसमें विलंब शुल्क में 25 प्रतिशत और अधिकतम 2,500 रुपये की छूट देगी। इससे अधिक प्रीमियम के भुगतान में विलंब शुल्क में 30 प्रतिशत और अधिकतम 3,000 रुपये तक की छूट दी जायेगी।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट